उत्तराखंड
Haldwani में ठंड का असर मैदान में शीतलहर का होगा प्रकोप
Tara Tandi
16 Dec 2024 12:45 PM IST

x
Haldwani हल्द्वानी : ठंड का असर बढ़ रहा है लेकिन अब और भी कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार 17 दिसंबर (मंगलवार) से मैदानी और भाबर क्षेत्र में शीतलहर चलेगी। दिन और रात के समय तापमान में और भी गिरावट आएगी।
मैदानी और भाबर क्षेत्रों में दिन के समय चटक धूप निकल रही और रात के समय तापमान में भारी गिरावट आ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मैदानी और भाबर क्षेत्र में मंगलवार से शीतलहर का प्रकोप बढ़ जाएगा। उसके बाद करीब एक सप्ताह तक इसी तरह से मौसम बना रहेगा। गलन भरी ठंड पड़ेगी और साथ ही कोहरा भी छा सकता है। दिन के समय भी शीतलहर के आगे धूप का असर कम हो जाएगा। दिन और रात के तापमान में अंतर कम हो जाएगा। लोगों को ठंड से बचने के लिए हीटर और अलाव का सहारा लेना पड़ेगा।
रविवार को हल्द्वानी में दिन के समय चटक धूप रही और लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया। दिन के समय तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा है। रात को पारा 5.3 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है। विगत दिनों की अपेक्षा रविवार को ठंड कम रही।
इधर मुक्तेश्वर में दिन के समय तापमान औसत से ज्यादा चल रहा है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहा जो सामान्य से 6.8 डिग्री ज्यादा है। रात को न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पहाड़ों में अगले सात दिनों तक इसी तरह मौसम बने रहने का अनुमान है। पहाड़ों में दिन के समय अच्छी धूप निकल रही है। देखा जाए तो मैदानी इलाकों की अपेक्षा पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम अधिक खुशनुमा बना हुआ है।
TagsHaldwani ठंड असर मैदानशीतलहर प्रकोपHaldwani cold effect fieldcold wave outbreakजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





