भारत
'भतीजा DRM है हमारा'...ट्रेन में बेटिकट यात्री TTE से भिड़ा, वीडियो वायरल
jantaserishta.com
16 Dec 2024 10:49 AM IST

x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: चाचा विधायक हैं हमारे... ये चार शब्द इतने वायरल हुए कि मोबाइल चलाने वाला हर यूजर हंसी-मजाक में इन्हें कहीं न कहीं इस्तेमाल करता ही रहता है. 'चाचा विधायक हैं हमारे' के बाद अब 'भतीजा डीआरएम है हमारा' का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक यात्री ट्रेन में सीट के लिए टीटीई से कह रहा है. हालांकि जब टीटीई कहता है कि बात कराइए तो फिर यात्री जुर्माना भरने के लिए तैयार हो जाता है.
एक यात्री बिहार में ट्रेन से सफर कर रहा था. उसे बक्सर तक जाना है, लेकिन उसके पास कोई रिजर्वेशन नहीं है. इसके बावजूद वो रिजर्वेशन वाले कंपार्टमेंट में घुस जाता है और जिस व्यक्ति की सीट रिजर्व रहती है तो उससे कहता है कि हमें भी यहां बैठने दो. जिसकी सीट थी, उसने वहां बैठाने से मना कर दिया, जिसके बाद वो शख्स उससे बहस करने लगता है. इसी दौरान वहां टीटीई आता है और फिर यात्री टीटीई से बात करता है.
वो शख्स टीटीई से कहता है कि मुझे बक्सर तक जाना है, लेकिन वो मुझे यहां बैठने नहीं दे रहा है. मैं आपकी बात मनोज सिन्हा जी से कराता हूं. इस पर टीटीई कहता है कि उनका नंबर मेरे पास भी है. इसके बाद वो कहता है कि मैं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात कराऊं क्या. टीटीई कहता है कि पहले बाहर चलिए फिर बात करते हैं. इस दौरान टीटीई शांत रहता है क्योंकि उसे लगता है कि उसकी सीट रिजर्व है. जब वो पूछता है कि आपकी सीट कौन सी है तो वह कहता है कि उसकी कोई सीट नहीं है.
इसके बाद जब टीटीई उसे बाहर निकालता है तो वह कहता है कि रुकिए-रुकिए अच्छी तरह बात करिए- 'भतीजा डीआरएम है हमारा'. मैं बात कराता हूं. इसके बाद टीटीई कहता है कि कराइए बात, लेकिन जब उसके पैतरे में टीटीई नहीं आया तो फिर यात्री कहता है कि हमको बक्सर तक जाना है. बक्सर तक चलना है. तुम्हें कितनी पेनल्टी देनी है ये बताओ. इस पर टीटीई उसे कंपार्टमेंट से बाहर निकालते हुए कहता है कि बाहर चलिए पहले. वहीं बात करते हैं.
ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. यात्री और टीटीई की बात से लग रहा है कि वीडियो बिहार का है, लेकिन कब का है और बिहार में किस जगह का है, इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है.
“चाचा विधायक हैं हमारे” तो खूब सुना होगा लेकिन “भतीजा डीआरएम है हमारा” भी सुन लीजिए 😁😂🤣 pic.twitter.com/otnZ9iz5G4
— SANJAY TRIPATHI (@sanjayjourno) December 15, 2024
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





