उत्तराखंड

अन्य स्थानों से यात्रियों के आने से रोडवेज स्टेशन में बसों का भारी संकट, यात्री हुए बेहद परेशान

Admin Delhi 1
24 Oct 2022 10:11 AM GMT
अन्य स्थानों से यात्रियों के आने से रोडवेज स्टेशन में बसों का भारी संकट, यात्री हुए बेहद परेशान
x

हल्द्वानी न्यूज़: दीपावली पर दिल्ली, देहरादून समेत अन्य स्थानों से यात्रियों के आने का सिलसिला जारी है। जिसके चलते रविवार को भी रोडवेज स्टेशन यात्रियों से खचाखच भरा रहा। बस न मिलने पर अधिकांश यात्री महंगी दरों पर टेक्सियों से गंतव्य को रवाना हुए। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, देहरादून व लखनऊ से बड़ी संख्या में यात्री सुबह हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन पहुंचे। इनमें कई यात्री पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले थे। लेकिन पर्याप्त बसें न होने के कारण लगभग 10 बजे के बाद स्टेशन में बसों का संकट हो गया। यात्री बसों के इंतजार में घंटों स्टेशन पर घूमते रहे, लेकिन कोई वाहन नहीं मिले। बाद मजबूर होकर उन्हें टैक्सियों का सहारा लेना पड़ा।

वहीं बरेली को जाने वाले यात्रियों को भी इस संकट से जूझना पड़ा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में सीट पाने के लिए यात्री धक्का-मुक्की करते नजर आये।

Next Story