उत्तराखंड

खराब मौसम के कारण मुंबई से आने वाली फ्लाइट सहित कई फ्लाइटें कैंसिल, देर रत तक छाया रहा कोहरा

Renuka Sahu
17 Jan 2022 5:37 AM GMT
खराब मौसम के कारण मुंबई से आने वाली फ्लाइट सहित कई फ्लाइटें कैंसिल, देर रत तक छाया रहा कोहरा
x

फाइल फोटो 

खराब मौसम और कोरोना संक्रमण का असर हवाई सेवाओं पर पड़ रहा है। रविवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आठ फ्लाइटें रद रहीं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। खराब मौसम और कोरोना संक्रमण का असर हवाई सेवाओं पर पड़ रहा है। रविवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आठ फ्लाइटें रद रहीं। एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि रविवार को दिल्ली जाने वाली स्पाइस जेट, पंतनगर जाने वाली एलाइंस एयर, मुंबई से आने वाली फ्लाइट सहित कई फ्लाइटें कैंसिल रहीं।

वहीं, राज्य में 19 जनवरी से एक बार फिर मौसम खराब होने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की-हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने की संभावना है।
दून में सुबह-शाम और रात को छाया कोहरा
शहर में रविवार को भी काफी ठंड महसूस की गई। वहीं, देर रात को भी कोहरा छाया रहा। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। जबकि, न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा।
Next Story