
x
चमोली न्यूज
वादिनी माधवी सती पत्नी एस. पी. सती निवासी मनोहर बाग जोशीमठ के द्वारा 27 मार्च को कोतवाली जोशीमठ में आकर उनके आपदाग्रस्त होटल नेचर इन में लगे कुल 09 सीसीटीवी कैमरे सी.पी.प्लस के किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी किए जाने के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया। उक्त घटना को पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए उक्त घटना के अनावरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कोतवाली जोशीमठ पर तत्काल मुकदमा पंजीकृत करने एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय का आदेशानुपालन एवं क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन चमोली सुश्री नताशा सिंह के पर्यवेक्षण में कोतवाली जोशीमठ पर मु. अ. सं. 06/2023 धारा 380 भा. द. वि. बनाम अज्ञात पंजीकृत कर घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम द्वारा गहन सुरागरसी-पतारासी व घटनास्थल के आस-पास के लगभग 25 सी. सी.टी. वी.कैमरों को चैक करने एवं मुखबिर की सूचना पर 27 मार्च को रात्रि 20.20 बजे 02 अभियुक्त गणों 1-सार्थक पुरोहित पुत्र- द्वारिका प्रशाद पुरोहित निवासी- निकट माउंट व्यू होटल जोशीमठ, कोतवाली जोशीमठ जिला- चमोली उम्र- 19 वर्ष।
2- सौभन सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी सुवाई तहसील जोशीमठ जिला चमोली उम्र- 29 वर्ष को कोतवाली जोशीमठ पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया और चोरी किये 09 सी. सी. टी. वी. कैमरे सी. पी. प्लस. के कीमत करीब 45000/- के बरामद किये गए।
गिरफ्तार शुदा अभियुक्त गणों को 28 मार्च को माननीय न्यायलय न्यायिक मजिस्ट्रेट जोशीमठ के समक्ष पेश किया जा रहा है। पूछताछ में अभियुक्तगणों ने बताया कि अभियुक्त गण नशे के सेवन के आदी हैं, और नशे के सेवन के लिए पैसों की जरुरुत को पूरा करने के लिए चोरी की गई है।
नाम पता अभियुक्त गण -
1- सार्थक पुरोहित पुत्र द्वारिका प्रशाद पुरोहित, निवासी- निकट माउंट व्यू होटल जोशीमठ कोतवाली जोशीमठ जिला- चमोली उम्र- 19 वर्ष ( सी.सी. टी. वी. चोरी करने वाला )
2- सोभन सिंह पुत्र नारायण सिंह, निवासी- सुवाई तहसील जोशीमठ जिला- चमोली उम्र- 29 वर्ष (चोरी किए सी. सी. टी. वी. खरीदने वाला )
बरामद का विवरण-
चोरी किये 09 सी. सी. टी. वी. कैमरे सी. पी प्लस. के कीमत करीब 45000/- के।
Tagsचमोलीचमोली न्यूजआज का हिंदी समाचारआज का समाचारआज की बड़ी खबरआज की ताजा खबरhindi newsjanta se rishta hindi newsjanta se rishta newsjanta se rishtaहिंदी समाचारजनता से रिश्ता हिंदी समाचारजनता से रिश्ता समाचारजनता से रिश्तानवीनतम समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंगन्यूजताज़ा खबरआज की ताज़ा खबरआज की महत्वपूर्ण खबरआज की बड़ी खबरेनशे की लत ने युवकों को बनाया चोर

Gulabi Jagat
Next Story