उत्तराखंड

कुत्ता पालने वाले हो जाए अलर्ट, पालिका की इजाजत के बिना पाला तो होगी कार्रवाई, लाइसेंस अनिवार्य

Renuka Sahu
20 Aug 2022 4:24 AM GMT
Dog owners should be alert, without the permission of the municipality, action will be taken, license is mandatory
x

फाइल फोटो 

अल्मोड़ा में अब लोगों को पालिका की इजाजत के बिना कुत्ता पालना महंगा पड़ सकता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अल्मोड़ा में अब लोगों को पालिका की इजाजत के बिना कुत्ता पालना महंगा पड़ सकता है। बिना लाइसेंस कुत्ता पालने वाले लोगों को अब पालिका ने नोटिस भेजने की तैयारी कर ली है। नोटिस के बाद भी लाइसेंस नहीं बनाने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लाइसेंस अनिवार्य
नगर क्षेत्र में आए दिन आवारा कुत्तों की तादात बढ़ रही है। कई लोगों को कुत्ते काटकर घायल कर चुके हैं। इसी को देखते हुए पालिका ने कुछ साल पहले कुत्ता पालने के लिए लाइसेंस अनिवार्य कर दिया था। जिससे की आवारा कुत्तों और पालतू कुत्तों की आसानी से पहचान हो सके।
अब तक बने कुल 500 लाइसेंस
इसके लिए बकायदा पालिका ने घर-घर जाकर लोगों से लाइसेंस बनाने की अपील की थी। जिसके बाद कई लोगों ने पालतू कुत्तों का लाइसेंस बनाया। पालिका अफसरों ने बताया कि अब करीब 500 से अधिक लोग लाइसेंस बना चुके है।
इस साल 60 से अधिक लोग लाइसेंस बना चुके हैं। लेकिन अब भी कई लोगों ने लाइसेंस नहीं बनाया है। जिसको देखते हुए अब पालिका ने ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है।


Next Story