उत्तराखंड

Uttarakhand में खेत में पानी को लेकर विवाद, गोली लगने से किसान की मौत

Harrison
30 July 2025 7:29 PM IST
Uttarakhand में खेत में पानी को लेकर विवाद, गोली लगने से किसान की मौत
x
Uttarakhand उत्तराखंड: सितारगंज के सैंजनी गांव में खेत में पानी लगाने के विवाद में एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 25 वर्षीय सुरजीत सिंह राणा की पड़ोसी ने तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी पहले भी अपहरण के मामले में जेल जा चुका है और फिलहाल फरार है। गांव में दहशत और मातम का माहौल है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सैंजनी में मंगलवार शाम खेत में पानी लगाने जैसा मामूली काम एक परिवार के लिए मृत्यु का कारण बन गया। विवाद के चंद मिनट बाद ही आरोपित ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बता दे की जमानत पर छूटे आरोपित ने घटना को अंजाम दिया हैं। हत्याकांड से गांव में मातम फैला हैं।
मंगलवार ग्राम सैंजनी निवासी सुरजीत सिंह राणा 25 वर्ष पुत्र धीर सिंह राणा अपने खेत में पानी लगा रहा था। तभी पड़ोसी से खेत की तारबंदी को लेकर कहासुनी हुई। गुस्से से उफनते पड़ोसी ने अचानक तमंचा निकालकर सुरजीत के गोली दाग दी। गोली चलने की आवाज़ और सुरजीत की चीख ने पूरे गांव को दहला दिया। लोग दौड़ते हुए पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
Next Story