उत्तराखंड

धामी मध्य प्रदेश और राजस्थान दौरे पर, करेंगे चुनावी सभाएं

Gulabi Jagat
20 Sep 2023 4:07 AM GMT
धामी मध्य प्रदेश और राजस्थान दौरे पर, करेंगे चुनावी सभाएं
x
देहादून। विभिन्न राज्यों में विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत भाजपा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मोर्चे पर उतारा है। मुख्यमंत्री आज से तीन दिवसीय दौरे के लिए मध्य प्रदेश रवाना हो गए। 21 सितंबर तक मध्य प्रदेश और राजस्थान का भ्रमण कार्यक्रम तय हुआ है।
मुख्यमंत्री धामी मंगलवार को मध्य प्रदेश पहुंचेंगे और वहां खुरई, हडकल खाती, ढाना में जनसभा को संबोधित करेंगे। 20 सितंबर को वह राजस्थान में झालावाड़ सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता करेंगे। इसी दिन उनका विधानसभा क्षेत्र डांग, रामगंज मंडी, सांगोद व लडपुरा में एक के बाद एक सभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है। कोटा में रात्रि विश्राम करने के बाद मुख्यमंत्री 21 सितंबर की शाम को देहरादून लौटेंगे। इन दोनों राज्यों में जल्द ही उनके अन्य कार्यक्रम भी निर्धारित किए जा रहे हैं। इसके अलावा कुछ विधायकों को भी मध्य प्रदेश व राजस्थान के चुनावों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Next Story