
x
Dehradun देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून में कार और बाइक से स्टंट करना युवकों को महंगा पड़ गया। दरअसल, देहरादून स्थित एक मॉल की छत पर कुछ युवक हुड़दंग मचा रहे थे। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और 5 युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना जोगीवाला के पास देहरादून के मॉल की है। जहाँ कुछ युवक मॉल की छत पर कार और बाइक से स्टंट कर रहे थे। वाहन सवार युवक एक्सीलेटर देकर गाड़ी से धुआँ छोड़ रहे थे। इसके साथ ही हुड़दंग भी मचा रहे थे। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुँची और मॉल प्रबंधन के कर्मचारियों से घटना की जानकारी जुटाई।
बताया गया कि रैली कार ग्रुप ने आमा कैफ़े में लंच कार्यक्रम आयोजित किया था। जबकि छत का इस्तेमाल सिर्फ़ पार्किंग के लिए किया जाता था। लेकिन कुछ युवकों ने मोटरसाइकिल और कारों से धुआँ छोड़ा। जिससे ध्वनि प्रदूषण हुआ और लोगों को असुविधा हुई। इस मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मॉल प्रबंधन और आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की। भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की चेतावनी दी गई।
साथ ही, पुलिस ने स्टंट में इस्तेमाल की गई कारों और बाइकों को जब्त कर लिया है। पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण और जन-जन को असुविधा पहुँचाने के आरोप में पाँच लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।
TagsDehradunयुवकोंस्टंटभारी5 गिरफ्तारDehradunYouthsStuntsHeavy5 arrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





