उत्तराखंड
Dehradun: लिव-इन रिलेशन में रह रहे युवक की हत्या, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार
Tara Tandi
5 May 2025 7:51 PM IST

x
Dehradun देहरादून: राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के नेहरूग्राम इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी के सीने पर चाकू से वार कर दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई. बता दें कुछ महीने बाद ही दोनों की शादी होने वाली थी.
लिव-इन में रह रही प्रेमिका ने प्रेमी को उतारा मौत के घाट
मृतक युवक की पहचान अजय रावत (27) निवासी नेहरू कॉलोनी के रूप में हुई है. अजय पिछले एक साल से अपनी प्रेमिका राधिका के साथ लिव-इन में रह रहा था. दोनों चार महीने पहले सिद्ध विहार, नेहरूग्राम में किराये के मकान में रहने लगे थे. युवक के परिजनों के मुताबिक 7 जून 2025 को उनकी सगाई हुई थी. 2 अक्टूबर को दोनों की शादी होनी तय थी.
युवती के खिलाफ केस दर्ज
मृतक के पिता देवेंद्र पाल सिंह रावत ने बताया कि 26 अप्रैल की शाम अजय और राधिका के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ. इस दौरान राधिका ने अजय के सीने में सब्जी काटने वाला चाकू मार दिया. घायल हालत में अजय को कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां 27 अप्रैल को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने युवक के परिजनों की तहरीर पर युवती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
TagsDehradun लिव-इन रिलेशनयुवक हत्याआरोपी प्रेमिका गिरफ्तारDehradun live-in relationyoung man murderedaccused girlfriend arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





