
x
Dehradun देहरादून : राजधानी देहरादून के विकासनगर में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक युवती के साथ दुष्कर्म हुआ है। आरोप है कि मुस्लिम युवक ने चाय के बागान में दरिंदगी की गई है। साथ ही ऑडियो और आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी दी है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि ढकरानी निवासी युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया है। दरअसल, युवक और युवती दोनों अलग-अलग समुदाय के हैं। दोनों एक दूसरे से फोन पर बातचीत करते थे। इसी बीच शहबाज (मुस्लिम युवक) ने युवती को चाय के बागान में मिलने बुलाया। जहां आरोपी ने उसकी कॉल रिकॉर्डिंग और फोटो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद लड़की के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन, आरोपी वहां से फरार हो गया।
इस पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर ढकरानी निवासी शहबाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी का आरोप भी लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।
TagsDehradunयुवतीदुष्कर्मwomanrape जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





