उत्तराखंड

Dehradun: रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

Sarita
25 Jun 2025 12:54 PM IST
Dehradun: रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
x

Dehradun देहरादून: राजधानी देहरादून में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। जहां रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा माजरी माफी क्षेत्र में हुआ। इस दौरान रेलवे ट्रैक के पास पैदल जा रही एक महिला देहरादून की ओर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गई। पुलिस ने बताया कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान माजरी माफी क्षेत्र की कमला देवी (74) के रूप में हुई है।

Next Story