
x
Dehradun देहरादून : उत्तराखंड के देहरादून में से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला कांग्रेस नेता पर धारदार हथियार से हमला हुआ। हमले में नेता के सिर पर गंभीर चोट लगी है। उनके सिर पर कई टांके आए हैं। बताया गया कि कांग्रेस की युवा नेता माही जेटली दोस्तों के साथ कैफे गई थी। इस दौरान कुछ युवकों में विवाद हो गया था। युवकों ने धारदार हथियार से हमला करना शुरू किया। जिस का एक वार महिला नेता को लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना चंद्रबनी क्षेत्र के एक कैफे में हुई है। जहां बृहस्पतिवार को कांग्रेस की युवा नेता माही जेटली जन्मदिन के बाद दोस्तों के साथ कैफे गई थी। इस दौरान कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि उन्होंने मारपीट शुरू दी। तभी युवकों ने धारदार हथियार निकाला और हमला कर दिया। कांग्रेस नेता माही जेटली पर भी एक भारी वस्तु से हमला किया। जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट लग गई।इस घटना की जानकारी पर परिजन कैफे में पहुंचे। आनन-फानन में गंभीर घायल युवती को दून अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनके सिर पर कई टांके लगाए गए है। पीड़िता के भाई मदन जोशी ने पटेल नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
TagsDehradunमहिलाकांग्रेस नेताहमलाfemale Congress leaderattacked जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





