
x
Dehradun देहरादून: ऋषिकेश रेंज के ग्वेला बीट के जंगल में पत्ते बीनने गए दो युवकों पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। जिसमें गंभीर रूप से घायल एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना पाकर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सभी को हिरासत में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका जताई जा रही है कि जंगली जानवर बाघ था। घटना शुक्रवार की है जब दो युवक वन विभाग की ऋषिकेश रेंज की गोला बीट में शादियों में इस्तेमाल होने वाले दोना पत्तल के लिए पत्ते बीनने गए थे। इसी दौरान जंगली जानवर ने उन पर हमला कर दिया।
एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान राजू पुत्र मदन निवासी ब्रह्मपुरी हरिद्वार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रमन रांगड़ भी मौके पर पहुंचे और घटना पर खेद जताया। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। आपको बता दें कि एक मई को जिम कॉर्बेट से राजाजी टाइगर रिजर्व की मोती चूर रेंज में पांच वर्षीय नर बाघ छोड़ा गया था।
कुछ दिन राजाजी टाइगर रिजर्व में रहने के बाद यह बाघ बड़कोट और ऋषिकेश रेंज होते हुए नरेंद्र नगर के जंगल में पहुंच गया था। तीन-चार दिन तक बाघ की लोकेशन शिवपुरी रेंज में देखी गई। अब हाल ही में बाघ की लोकेशन ऋषिकेश रेंज के जंगल में बताई जा रही थी। सूत्रों की मानें तो बाघ की मौजूदा लोकेशन घटना स्थल के आसपास बताई जा रही थी। जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक पर हमला करने वाला वही बाघ है जिसे जिम कॉर्बेट से लाकर राजाजी टाइगर रिजर्व में छोड़ा गया था। इस मामले में पार्क अधिकारियों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।
TagsDehradunजानवरयुवकोंहमलाएकमौतदूसराघायलDehradunanimalyoung menattackonediedthe otherinjured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





