
x
Dehradun देहरादून: देहरादून में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जहाँ एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बताया गया कि वाहन रोहड़ू से सेब लेकर सहारनपुर की ओर जा रहा था। तभी यह हादसा हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा कालसी के मयार खड्ड के पास हुआ। जहाँ एक पिकअप वाहन संख्या UP 11 DT 6026 हादसे का शिकार हो गया। सूत्रों से पता चला है कि यहाँ अचानक पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिरने लगे। जिससे पिकअप वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह लगभग 30 मीटर नीचे खाई में गिर गया। हादसे के दौरान वाहन में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायलों को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सरकारी अस्पताल विकासनगर पहुँचाया गया। जहाँ एक की हालत ज़्यादा गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है।
घटना में घायलों की पहचान (34 वर्ष) वरुण पुत्र चंद्रपाल गुप्ता निवासी मिर्जापुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश और (30 वर्ष) सबरेज पुत्र शमीम निवासी मिर्जापुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पिकअप वाहन में सवार दोनों लोग रोहड़ू से सेब लेकर सहारनपुर जा रहे थे। तभी पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे खाई में जा गिरा और यह हादसा हो गया।
Next Story





