
x
Dehradun देहरादून: राजधानी देहरादून में बुधवार को एक भयानक हादसा हुआ। जहाँ एक तेज़ रफ़्तार कार ने दंपत्ति समेत तीन लोगों को टक्कर मार दी। बताया गया है कि इस हादसे में तीनों घायल हो गए। सूत्रों से पता चला है कि कार सवार शराब पीकर गाड़ी चला रहा था। सूचना पर पहुँची पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। साथ ही चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह सड़क हादसा नंदा की चौकी में हुआ। जहाँ देर रात बेकाबू हुई एक कार ने तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस दौरान दो लोग स्कूटी पर सवार थे। जबकि तीसरा व्यक्ति पैदल जा रहा था। तेज़ रफ़्तार कार ने तीनों को टक्कर मार दी। जिससे वे घायल हो गए।
इस घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। बताया गया कि सेलाकुई, ब्याखला निवासी कैलाश नाम का व्यक्ति स्विफ्ट कार चला रहा था। कार चालक नशे में था। इसी वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस ने मौके पर ही कार को जब्त कर लिया है। साथ ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
हादसे में घायलों की पहचान झाझरा निवासी राजू साहनी और उनकी पत्नी रेखा साहनी और नंदा की चौकी निवासी चंद्रा जायसवाल के रूप में हुई है। फिलहाल सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। इसके अलावा पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
TagsDehradunकारतीनटक्करDehraduncarthreecollision जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





