
x
Dehradun देहरादून: मसूरी-देहरादून मार्ग पर रविवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया. भट्टा गांव के पास दो कारों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई. जिसमें एक कार सड़क किनारे बनी दुकान में जा घुसी. हादसे में कार सवार एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है.
मसूरी-देहरादून मार्ग पर दो कारों की जबरदस्त टक्कर
जानकारी के अनुसार देहरादून से मसूरी की तरफ आ रही एक कार गलत दिशा में चल रही थी. इसी दौरान मसूरी से देहरादून की ओर जा रही दूसरी कार से उसकी सीधी टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि मसूरी से आ रही कार बेकाबू होकर सड़क किनारे एक दुकान में जा घुसी. इससे दुकान की दीवारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.
कार सवार घायल
हादसे में एक व्यक्ति को चोटें आई है. जिसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. बताया जा रहा है दोनों वाहन भी बुर तरह से क्षतिग्रस्त हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों कारों को कोलूखेत पुलिस चौकी में खड़ा करवा दिया है.
TagsDehradun दो कारोंजबरदस्त टक्करएक व्यक्ति घायलDehradun: Two carsmassive collisionone person injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





