उत्तराखंड

Dehradun: अनियंत्रित होकर कार शोरूम में जा घुसा ट्रक, मची अफरा-तफरी

Sarita
9 Sept 2025 12:59 PM IST
Dehradun: अनियंत्रित होकर कार शोरूम में जा घुसा ट्रक, मची अफरा-तफरी
x
Dehradun देहरादून: राजधानी देहरादून में सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। जहाँ एक तेज़ रफ़्तार ट्रक अनियंत्रित होकर शोरूम में घुस गया। इस हादसे में शोरूम के अंदर खड़ी कई कारें क्षतिग्रस्त हो गईं।
मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा देहरादून के मोहब्बेवाला में हुआ। जहाँ सुबह-सुबह तेज़ रफ़्तार ने कहर बरपाया। सूत्रों के अनुसार, एक ट्रक अनियंत्रित होकर एक कार शोरूम की बाउंड्री वॉल तोड़कर अंदर घुस गया। इस दौरान कई कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।
Next Story