उत्तराखंड

Dehradun: अग्निवीरों के बेहतर भविष्य के लिए उत्तराखंड सरकार का बड़ा भरोसा

Admindelhi1
17 July 2026 2:25 PM IST
Dehradun: अग्निवीरों के बेहतर भविष्य के लिए उत्तराखंड सरकार का बड़ा भरोसा
x

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को यूथ फाण्डेशन ट्रेनिंग एरिया कुआंवाला, डोईवाला, देहरादून में आयोजित 'अग्निवीर संवाद' कार्यक्रम में हजारों युवाओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रसेवा, अग्निवीरों के भविष्य और पुनर्वास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड वीरभूमि है और सैनिकों और उनके परिवारों का सम्मान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इसी सोच के तहत प्रदेश सरकार ने अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए सरकारी सेवाओं में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का ऐतिहासिक निर्णय लिया है, जिससे राष्ट्रसेवा के बाद उन्हें सम्मानजनक रोजगार के अवसर मिल सकें।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य अग्निवीरों के प्रशिक्षण, अनुभव और कौशल का प्रभावी उपयोग करते हुए उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है, ताकि देश की सेवा करने वाले युवाओं को भविष्य की चिंता न करनी पड़े।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का युवा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है और सरकार उनकी आकांक्षाओं के अनुरूप अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों, अग्निवीरों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए संवेदनशीलता, सम्मान और प्रतिबद्धता के साथ लगातार कार्य कर रही है। साथ ही उत्तराखंड की सैन्य परंपरा को और सशक्त बनाने तथा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।

Next Story