उत्तराखंड

गर्मी से बेहाल देहरादून, बीते दस वर्ष में सबसे गर्म दिन रहा रविवार

Sarita
6 Jun 2022 11:29 AM IST
Dehradun suffering from heat, Sunday was the hottest day in the last ten years
x

फाइल फोटो 

मई में राहत के बाद जून में शुरुआत से ही गर्मी जुल्म ढा रही है। रविवार को दून में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मई में राहत के बाद जून में शुरुआत से ही गर्मी जुल्म ढा रही है। रविवार को दून में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। दो जून को जहां तापमान ने 41.1 डिग्री सेल्सियस का रिकॉर्ड आंकड़ा दर्ज किया गया। वहीं तीन दिन बाद रविवार के दिन गर्मी ने हाल बेहाल कर दिया।

तापमान ने पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए 41.6डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को छुआ। इस हिसाब से बीते दस साल में जून का यह रविवार सबसे गर्म दिन रहा। दोपहर में गर्मी के चलते सड़क पर लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक, आठ जून तक दून में तापमान के लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दून में सोमवार को भी आसमान साफ रहेगा।
Next Story