उत्तराखंड

Dehradun: बेटे ने मां से किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

Sarita
25 Aug 2025 12:24 PM IST
Dehradun: बेटे ने मां से किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार
x
Dehradun देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक कलियुगी बेटे ने अपनी ही मां के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही गाली-गलौज और मारपीट का भी आरोप है। मामले में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला सहसपुर कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है। जहां एक बेटे ने मां के साथ यौन शोषण किया है। आरोपी बेटे ने साल 2022 में इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया था। आरोप है कि बेटे ने मां के साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की। इतना ही नहीं, मामले में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
आखिरकार, पुलिस ने मां के यौन उत्पीड़न के मामले में वारंटी बेटे को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों से पता चला है कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। अदालत की ओर से उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।
Next Story