
x
Dehradun देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक नशेड़ी बेटे ने अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी है। इसके बाद महिला के शव को गद्दे की रूई में लपेटकर घर के अंदर जला दिया। इस दौरान घर में आग लगती देख लोगों ने शोर मचाया। आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना हरबर्टपुर के रामबाग में हुई। जहां स्थित एक घर के अंदर बेटे ने अपनी मां की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को जला दिया। बताया गया कि घटना के वक्त मां और बेटा दोनों घर पर अकेले थे।
पिता और बड़ा बेटा किसी काम से घर के बाहर थे। इसी दौरान मनमोहन सिंह (मृतका का बेटा) अपनी मां से नशा खरीदने के लिए पैसे मांग रहा था। लेकिन मां ने पैसे देने से इनकार कर दिया। वहीं, नशे के लिए पैसे न मिलने पर गुस्साए युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी। घर में आग लगती देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घर के अंदर महिला का अधजला शव बरामद किया। इसी बीच मृतका का पति भी मौके पर पहुंच गया। उसने बताया कि उसे अपने छोटे बेटे पर शक है। वह नशे का आदी है।
वह अक्सर अपनी मां से नशे के लिए पैसे मांगता था। इसी बात पर दोनों में झगड़ा होता था। उसी ने अपनी मां की हत्या कर शव जला दिया है। मृतका की पहचान सुरेशो देवी उर्फ वंदना राणा (51 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतका के पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या से संबंधित धारा में केस दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी मनमोहन सिंह की तलाश शुरू कर दी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
TagsDehradunबेटेमांहत्याआरोपीगिरफ्तार Dehradunsonmothermurderaccusedarrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





