उत्तराखंड

Dehradun : गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, 6 लोग गिरफ्तार

Sarita
30 Jun 2025 11:53 AM IST
Dehradun : गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, 6 लोग गिरफ्तार
x
Dehradun देहरादून: राजधानी देहरादून स्थित आशियाना गेस्ट हाउस में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रविवार को यहां छापा मारा। पुलिस ने मौके से तीन युवतियों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के आशियाना गेस्ट हाउस में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। सूत्रों से पता चला है कि होटल का संचालक बाहर से महिलाओं और लड़कियों को बुलाता था। इसके बाद उनसे देह व्यापार कराता था।
इस गंदे धंधे के बदले लड़कियों को प्रति व्यक्ति के हिसाब से पैसे मिलते थे। इसी बीच पुलिस को संबंधित मामले में सूचना मिली। पुलिस ने गेस्ट हाउस में छापा मारा। मौके पर कई युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले।पुलिस ने पश्चिम बंगाल निवासी 3 युवकों तपस साहू, बिहार निवासी कमलेश साहनी और संजीत कुमार समेत तीन युवतियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की हैं।
Next Story