उत्तराखंड

Dehradun अस्पताल के स्टोर रूम में आग लगने से हड़कंप

Tara Tandi
12 Aug 2024 10:10 AM GMT
Dehradun अस्पताल के स्टोर रूम में आग लगने से हड़कंप
x
Dehradun देहरादून :अस्पताल के स्टोर रूम में आग लगने से हड़कंप मच गया। राजधानी देहरादून की दून अस्पताल के स्टोर रूम और एक्स-रे रूम में अचानक आग लग गई। जिस से लाखों का नुकसान हो गया। सभी मरीजों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है
दून अस्पताल के स्टोर रूम आग में लगने से हड़कंप
दून अस्पताल के स्टोर रूम में आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि स्टोर रूम में रखे कागजात भी जल कर राख हो गए हैं। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। फिलहाल शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह बताया जा रहा है। आग पर काबू पा लिया गया है।
दून अस्पताल में लगी आग
आग पर पा लिया गया है काबू
मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया है। मरीजों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अनुराग अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल के स्टाफ ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई चिकित्सा अधीक्षक में बताया कि वहां पर दो मरीज भी मौजूद थे। जिनको वहां से सुरक्षित निकाल लिया गया है।
Next Story