
x
Dehradun देहरादून : राजधानी देहरादून में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां नेहरू कॉलोनी में सरेआम गुंडागर्दी की गई। आरोपियों ने घर में घुसकर परिवार पर जानलेवा हमला किया है। घटना में एक व्यक्ति की टांग तोड़ी गई है। बताया गया कि घर के सामने खड़ी स्कूटी को हटाने के लिए कहा गया था। तभी परिवार के साथ जमकर पारपीट की गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना की जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना गणेश विहार नेहरू कालोनी में से सामने आई है। जहां निवासी अमित चौहान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 फरवरी की रात को उनके गेट के सामने स्कूटी खड़ी की गई थी। यह स्कूटी समीर निवासी शीतला विहार की बताई गई। बताया गया कि बीच रास्ते में स्कूटी खड़े होने से मार्ग अवरुद्ध हो रहा था। तभी परिजनों ने उसे वाहन हटाने को कहा। जिससे नाराज समीर ने गाली-गलौज और अभद्रता करनी शुरू कर दी। जिससे दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
आरोप है कि समीर और उसके भाई समेत कुल 20 लोगों ने घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट की गई। इस दौरान घर में तोड़फोड़ की गई। साथ ही अमित चौहान की टांग भी तोड़ दी। पीड़ित ने नेहरू कालोनी थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। नेहरू कालोनी थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी समीर, साहिल, शिवम, वंशु कटारिया, दीपक निसाद व उसके भाई सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
TagsDehradunसरेआम गुंडागर्दीOpen violenceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





