
x
Dehradun देहरादून: राजधानी देहरादून में बारिश का कहर जारी है। लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त है। भारी बारिश के बीच दून स्थित तिमली गाँव में नौ कच्चे मकान ढह गए हैं। मौके पर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना विकासनगर ब्लॉक के सीमांत गाँव तिमली की है। जहाँ शनिवार और रविवार को बारिश ने कहर बरपाया है। इस दौरान करीब नौ मकान ढहने की खबर सामने आई है। गनीमत रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं, बारिश के कारण गाँव के अन्य कच्चे मकानों के भी ढहने की आशंका है। ऐसे में लोगों का जीवन खतरे में है।
स्थानीय लोगों ने मकानों की मरम्मत के लिए प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। उन्होंने कहा कि वे मजदूरी करके अपना पेट पालते हैं। इस आपदा के कारण उनके मकान तबाह हो गए हैं। लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है कि वे मकानों की मरम्मत करवा सकें। एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार ने बताया कि गांव में एक टीम भेजी जा रही है। क्षति का आकलन करने के बाद पीड़ितों को नियमानुसार राहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
TagsDehradunमकानअफरा-तफरीDehradunhouseschaos जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





