
x
Dehradun देहरादून: देहरादून के कालसी गेट से एक नवविवाहिता रहस्यमय ढंग से लापता हो गई है। मामले में उसके पति ने पुलिस को तहरीर दी है। नवविवाहिता के पति ने अपहरण की आशंका जताई है। उधर, पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में कालसी ब्लॉक के पाटा निवासी सुरेंद्र ने बताया कि वह अपनी पत्नी रितु के साथ यहां किराए के मकान में रहता है।
करीब डेढ़ साल पहले दोनों की शादी हुई थी। इसी बीच 27 मई को उसकी पत्नी रितु बिना किसी को बताए कहीं चली गई। सुरेंद्र ने उसे ढूंढने की काफी कोशिश की। लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। इसके अलावा पुलिस महिला की तलाश में जुटी हुई है।
TagsDehradunलापतानवविवाहिताहड़कंपDehradunmissingnewly married womanpanic created जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





