उत्तराखंड
Dehradun: कुट्टू का आटा खाने से कई बीमार, अस्पताल में भर्ती; हालचाल लेने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री
Tara Tandi
31 March 2025 12:57 PM IST

x
Dehradun देहरादून : कुट्टू का आटा खाने से करीब 100 लोग बीमार हो गए. सभी लोगों को इलाज के लिएन कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत बीमार लोगों का हाल जानने के लिए कोरोनेशन अस्पताल पहुंचे.
कुट्टू का आटा खाने से बीमार हुए कई लोग
बताया जा रहा है कुट्टू के आते में मिलावट की गई थी. जिसे खाने से लगभग 100 लोगों को फूड पॉइजनिंग हो गया. सभी लोगों को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत बीमार लोगों का हाल जानने के लिए कोरोनेशन अस्पताल पहुंचे. मंत्री ने अस्पताल प्रशासन को सभी लोगों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं.
मंत्री ने दिए जांच के निर्देश
स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने घटना के कारणों की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. बताया जा रहा है विकासनगर, पटेलनगर, कोतवाली क्षेत्र से देहरादून के विभिन्न स्टोरों, गोदामों में कुट्टू का आटा वितरित किया गया है. पुलिस द्वारा तत्काल संबंधित दुकानों, गोदामों से उक्त कुट्टू के आटे को जप्त किया गया है. पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है.
TagsDehradun कुट्टू आटा खानेकई बीमारअस्पताल भर्तीहालचाल लेने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्रीDehradun Many people fell ill after consuming buckwheat flouradmitted to hospitalHealth Minister reached to inquire about their well-beingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





