भारत
ये क्या हालत हो गई नशा तस्कर की, पुलिस को चकमा देकर भागा
jantaserishta.com
31 March 2025 11:03 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
मचा हड़कंप.
फरीदकोट: पंजाब के जिला फरीदकोट के गांव सादिक में फाजिल्का पुलिस जब तेज सिंह नाम के एक नशा तस्कर को फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में लेकर आ रही थी, तभी वह पुलिस को चकमा देकर गाड़ी से कूद गया. इसके बाद भाग कर नजदीक के बिजली पावर हाउस में जा घुसा और बिजली के टावर पर चढ़ गया. हालांकि, टावर पर चढ़ते ही उसे करंट लग गया. जिससे वह नीचे गिर गया.
करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया. जिसके बाद पुलिस ने उसे फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल हॉस्पिटल में इलाज के लिए भेजा. जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. इस मामले में मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हम आरोपी को फाजिल्का से फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में लेके जा रहे थे.
इसी दौरान आरोपी गाड़ी से चकमा देकर कूद गया और नजदीक के बिजली पावर हाउस में घुस गया. इसके बाद टावर पर चढ़ गया और करंट लगने से नीचे गिर गया. जिससे वह झुलस गया. फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी पर नशीले पदार्थ की तस्करी को लेकर कई मामले दर्ज हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





