उत्तराखंड
Dehradun: भू-माफियाओ ने रात के अंधेरे में खोद रहे थे पहाड़, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग
Tara Tandi
7 Nov 2024 2:55 PM IST

x
Dehradun देहरादून: उत्तराखंड में भू माफियाओं के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं. डोईवाला विधानसभा के भोगपुर बागी पंचायत क्षेत्र में रात के अंधेरे का फायदा उठाकर माफिया पहाड़ खोद रहे थे.
रात के अंधेरे में खोद रहे थे भू-माफिया पहाड़
डोईवाला विधानसभा के भोगपुर के बागी पंचायत क्षेत्र में भू माफिया ने खेत समतलीकरण के नाम पर पहाड़ खोद रहे थे. जानकारी के अनुसार, इन भू माफियाओं ने प्रशासन से खेत समतलीकरण की परमिशन ली थी, लेकिन नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए उन्होंने बुधवार रात के अंधेरे में ही पोकलैंड मशीन से पहाड़ को खोदना शुरू कर दिया. ग्रामीणों को जैसे ही इसकी सूचना मिली उन्होंने विरोध करते काम रुकवा दिया.
ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जमीन को समतलीकरण की आड़ में पहाड़ को मशीनों से दरकाया जा रहा है. कार्य करने से पहले ना तो ग्रामीणों के साथ कोई मीटिंग की गई और ना ही ग्राम प्रधान को कोई जानकारी दी गई. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि ऐसे व्यवस्था जारी रही तो मामले को उच्च अधिकारियों के पास लेकर जाएंगे.
TagsDehradun भू-माफियाओ रातअंधेरे में खोद रहे पहाड़ग्रामीणों कार्रवाई मांगDehradun: Land mafias are digging mountains in the dark at nightvillagers demand actionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





