
x
Dehradun देहरादून: राजधानी देहरादून में एक भीषण हादसा हुआ है। जहाँ सड़क से मलबा हटाने के काम में लगी एक जेसीबी मशीन दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। मौके पर चालक अपनी जान बचाकर भागता हुआ दिखाई दे रहा है। बताया गया कि हादसे में पहाड़ी से भारी मलबा जेसीबी पर गिर गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना माख्टी-ककनोई मोटर मार्ग पर हुई। जहाँ राजकीय इंटर कॉलेज कुन्ना डागूरा के पास मलबा हटाने का काम चल रहा था। सड़क से मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीन लगी हुई थी। इसी बीच अचानक पहाड़ी से जेसीबी पर और मलबा गिर गया। गनीमत रही कि इससे पहले ही ऑपरेटर ने छलांग लगा दी। वह किसी तरह अपनी जान बचाकर वहाँ से भाग निकला। जबकि जेसीबी मशीन मलबे में दब गई। बताया गया कि सहारनपुर के बेहट के मुरादनगर निवासी अमन जेसीबी में मौजूद था। खतरा भांपते ही ऑपरेटर ने छलांग लगा दी। फिलहाल ऑपरेटर सुरक्षित है।
TagsDehradunकार्यजेसीबीदुर्घटनाग्रस्तअफरा-तफरीDehradunworkJCBcrasheschaos जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





