
x
Dehradun देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां डाट काली मंदिर के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 1 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।मिली जानकारी के अनुसार देहरादून के धुलकोट डाट काली मंदिर के पास दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दौरान भीषण टक्कर में दोनों कारें चकनाचूर हो गईं।
घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। साथ ही यातायात में बाधा डाल रहे दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। इसके अलावा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story





