
x
Dehradun देहरादून: राजधानी देहरादून से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक ने अपने दोस्त के सिर पर हथौड़े से वार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी है। बताया गया कि आरोपी ने अपने दोस्त पर एक के बाद एक कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना देहरादून क्लब के पास हुई। जहां शुक्रवार को शिबरन साहनी और संतोष साहू में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया गया कि दोनों काफी समय से दोस्त थे। इसी बीच संतोष ने मजाक में शिबरन से कुछ कह दिया। जिस पर शिबरन भड़क गया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच शिबरन ने बैग से हथौड़ा निकाला और संतोष के सिर पर वार कर दिया। इस दौरान उसने अपने दोस्त के सिर पर कई वार किए। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
आनन-फानन में घायल संतोष को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में संतोष के भाई राहुल साहू ने डालनवाला थाने में शिबरन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
TagsDehradunदोस्तहत्यावजहDehradunfriendmurderreason जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





