
x
Dehradun: अभी मच्छी बाजार में युवती की हत्या का मामला शांत नहीं हुआ था कि एक और ताजा मामला सामने आया है. जहां चंद्रबनी चौक के पास तीन युवकों ने एक युवती के सिर पर किसी ठोस वस्तु से वार कर दिया. जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई. युवती के साथी आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए. जहां युवती के सिर पर 8 से 9 टांके लगे हैं. वहीं, युवती के भाई की शिकायत के आधार पर तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल, पुलिस तीनों आरोपी युवकों की तलाश में जुट गई है| जानकारी के मुताबिक, सैय्यद मोहल्ला चकराता रोड निवासी पीयूष जोशी ने पटेलनगर कोतवाली में एक शिकायत दर्ज कराई है|
जिसमें उन्होंने कहा कि उसकी चचेरी बहन अपने साथियों के साथ चंद्रबनी चौक पर गुरुवार रात करीब 8 बजे कॉफी पीने गई थी. उसी दौरान कैफे में मौजूद आयुष रावत, सूरज राणा और हिमांशु ने पीड़ित की बहन के किसी बात को लेकर बहस हो गई|आरोप है कि आपसी बहस बढ़ने के बाद उसके साथ मारपीट और गाली गलौज के साथ ही सिर पर हमला कर दिया. घटना के बाद तीनों युवक मौके से फरार हो गए. घायल युवती को उसके साथी आनन-फानन में इलाज के अस्पताल लेकर गए. जहां डॉक्टर ने युवती के सिर पर टांके 8 से 9 टांके लगाए|
TagsDehradunबर्थडे पार्टीविवादयुवतीघायलDehradunBirthday partydisputeyoung womaninjured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





