उत्तराखंड

Dehradun: जंगली मशरूम खाने से दंपत्ति की मौत, अफरा-तफरी खाने से दंपत्ति की मौत, अफरा-तफरी

Sarita
16 Aug 2025 9:23 AM IST
Dehradun: जंगली मशरूम खाने से दंपत्ति की मौत, अफरा-तफरी   खाने से दंपत्ति की मौत, अफरा-तफरी
x
Dehradun देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून से एक दुखद खबर आ रही है। जहाँ पौड़ी गढ़वाल निवासी एक व्यक्ति की दून अस्पताल में मौत हो गई है। जबकि उनकी पत्नी की कुछ दिन पहले ही मौत हो गई थी। दोनों की मौत जंगली मशरूम खाने से हुई थी। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पौड़ी गढ़वाल निवासी महावीर सिंह (70 वर्ष) और उनकी पत्नी ने जंगली मशरूम खा लिया था। दोनों की अचानक तबियत बिगड़ गई। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 12 अगस्त को महावीर सिंह को इलाज के लिए देहरादून के महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहाँ गुरुवार को इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराया है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
Next Story