
x
Dehradun: देहरादून में हाल ही में बादल फटने की घटना ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के कई परिवारों को गहरे दुख में डाल दिया है। मीरपुर थाना फतेहपुर और आसपास के गांवों के 6 मजदूर इस हादसे के बाद से लापता हैं। तीन दिन (60 घंटे) से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, लेकिन अभी तक इन मजदूरों का कोई सुराग नहीं मिला है।
लापता मजदूरों के नाम और जानकारी:
मिथुन (32 वर्ष) – मीरपुर गांव के रहने वाले।
श्यामलाल (65 वर्ष) – मिथुन के पिता।
धर्मेंद्र (42 वर्ष) – मीरपुर के रहने वाले।
विकास (26 वर्ष) – पहली बार मजदूरी के लिए घर से बाहर गया था।
इसके अलावा और दो अन्य मजदूरों के नाम अभी सामने नहीं आ सके हैं। ये सभी मजदूरी के लिए देहरादून गए थे। बादल फटने की घटना के बाद से इनका कुछ पता नहीं चल सका है।
मिथुन और श्यामलाल: पिता-पुत्र की एक साथ गुमशुदगी
मिथुन और श्यामलाल दोनों एक साथ मजदूरी के लिए गए थे। हादसे के बाद से इनके घर पर मातम पसरा है। मिथुन की पत्नी कविता अब अपनी पांच बेटियों के साथ बेसहारा हो गई हैं। बड़ी बेटी की उम्र 15 साल है, छोटी बेटी सिर्फ डेढ़ साल की है। बच्चियां लगातार अपने पापा और दादा के लौटने का इंतजार कर रही हैं, लेकिन किसी के पास कोई जवाब नहीं है।
विकास की बहन बोली – 'भाई ने लौटने का किया था वादा'
विकास की बहन आरती ने बताया कि उनका भाई पहली बार मजदूरी करने बाहर गया था। जाते समय उसने भरोसा दिया था कि वह जल्दी लौट आएगा। लेकिन अब तक कोई खबर नहीं है।
TagsDehradunबादलफटा6 मजदूरलापताDehradun: Cloudburst6 workers missingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





