
x
Dehradun देहरादून : राजधानी देहरादून के साहिया में रविवार को हादसा हुआ। जहां अनियंत्रित होकर एक कार सड़क से नीचे गिर गई। इसके बाद पेड़ पर जा अटकी। हादसे के दौरान कार में चार लोग सवार थे। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना साहिया-क्वानू मोटर मार्ग पर हुई है। जहां साहिया छानी के पास कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। बताया गया कि अनियंत्रित होकर एक कार सड़क से नीचे गिरी, फिर पेड़ के सहारे अटक गई। हादसे के दौरान कार में चार लोग सवार थे। किसी तरह चार लोग कार से बाहर निकले। गनीमत रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
इसके बाद स्थानीय लोगों व जेसीबी वाहन की मदद से कार को बाहर निकाला गया। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि उद्पाल्टा निवासी शशकु कार चला रहा था। तभी अचानक ब्रेक फेल होने से कार सड़क से नीचे जा गिरी। कार सवार सभी लोग सुरक्षित है।
TagsDehradunकारगिरीअफरा-तफरी Dehradun: Car fallscausing chaos जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





