उत्तराखंड

Dehradun: 13 साल की चेचरी बहन के साथ भाई ने किया दुष्कर्म

Tara Tandi
12 Sep 2024 10:08 AM GMT
Dehradun: 13 साल की चेचरी बहन के साथ भाई ने किया दुष्कर्म
x
Dehradun देहरादून: टिहरी गढ़वाल थाना चंबा में एक भाई के अपनी चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। चम्बा थाना क्षेत्रांतर्गत पड़ने वाले गांव की एक महिला द्वारा थाना चम्बा में लिखित तहरीर दी गई कि 10 सितंबर को दिन में वह किसी काम से नई टिहरी गई थी।
उनके अन्य बच्चे स्कूल गए थे। तभी पड़ोस में रहने वाले उनके जेठ के बेटे बलवंत प्रकाश ( 27) ने उनकी 13 साल की पुत्री पूनम (काल्पनिक नाम) के साथ दुष्कर्म किया। शाम को घर आने पर जब पूनम चुप थी तो उनके द्वारा काफी पूछने पर रात को पूनम ने खुद के साथ हुई उक्त घटना के बारे में बताया।
ये भी पढ़ें...Pauri Garhwal: बाल संरक्षण गृह में किशोर ने बाथरुम में टी-शर्ट के सहारे फंदा लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप
सूचना मिलने पर थाना चम्बा में तत्काल दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया। थानाध्यक्ष चम्बा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा गैर राज्य भागने की फिराक में छुप रहे अभियुक्त बलवंत प्रकाश को चम्बा ऋषिकेश मोटर मार्ग पर 12 घंटे के अंदर नागिनी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
Next Story