छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के कड़े तेवर, प्रकरण 6 माह से ज्यादा लंबित न हो

Nil dhankar
12 Sept 2024 11:04 AM IST
राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के कड़े तेवर, प्रकरण 6 माह से ज्यादा लंबित न हो
x

रायपुर raipur news। राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री साय कड़े तेवर में नजर आए। सारंगढ़ ,बस्तर, खैरागढ़ में राजस्व मामलों की धीमी गति पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई। कलेक्टर को राजस्व मामलों को तेज गति से निपटाने के निर्देश दिए। revenue Department

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व सम्बंधित सभी कार्य समय-सीमा पर पूरे हों। अविवादित और विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, त्रुटि सुधार, डायवर्सन, असर्वेक्षित ग्रामों की जानकारी, नक्शा बटांकन की जानकारी ली। अविवादित नामांतरण के केस को समय सीमा पर पूरा करें, 70 प्रतिशत से कम निराकरण वाले जिले ज्यादा फोकस करें। विवादित विभाजन के प्रकरण 6 माह से ज्यादा लंबित न हो। सीमांकन जनता से जुड़ा विषय है जो आदेश है उसका सीमांकन हो जाये। नागरिक छोटे छोटे त्रुटि के लिए भटकते रहते हैं। जल्द से जल्द निराकरण हो इसका ख्याल रखें।

डायवर्शन में जिलों का प्रदर्शन अच्छा है, समय सीमा में निराकरण करने से सरकार की छवि बनती है। आपके अधीनस्थ समय और कोर्ट पहुँचे इसका ध्यान रखें। कमिश्नर भी मोनिटरिंग करते रहें।


Next Story