
x
Dehradun देहरादून: सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर में घर के पास खेलते समय भाई-बहन पानी से भरे चार फीट गहरे गड्ढे में गिर गए। हसनपुर शेरपुर निवासी मूसा पुत्र मोहम्मद सैफ अली (5 वर्ष) की पानी में डूबने से मौत हो गई। वहीं, मृतक की बहन माही उर्फ मायरा (7 वर्ष) की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका धूलकोट स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सहसपुर कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि गुरुवार शाम छह बजे हसनपुर शेरपुर निवासी मूसा ने सूचना दी कि उसकी सात वर्षीय बेटी माही उर्फ मायरा और पांच वर्षीय बेटा मोहम्मद सैफ अली घर के पास बारिश के पानी से भरे गड्ढे में गिर गए हैं।
दोनों की हालत गंभीर है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही परिजन दोनों बच्चों को इलाज के लिए धूलकोट स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मोहम्मद सैफ अली को मृत घोषित कर दिया। माही उर्फ मायरा की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसके पेट और फेफड़ों में पानी भर गया है।थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के घर के बाहर निर्माण कार्य के लिए कॉलम बनाने हेतु चार फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था। बारिश के कारण गड्ढे में पानी भर गया था। खेलते समय दोनों बच्चे गड्ढे में गिर गए। उन्होंने बताया कि बच्ची के पेट और फेफड़ों में काफी पानी घुस गया था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बच्ची पहले पानी में गिरी होगी।
TagsDehradunपानीगड्ढेभाईमौतबहनगंभीरDehradunwaterpitbrotherdeathsistercritical जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





