
x
Dehradun: उत्तराखंड के देहरादून में से दुखद खबर सामने आई है। जहां खेलते-खेलते एक बच्चे के गले में गुब्बारा फंस गया। घटना की जानकारी पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वहीं, गुब्बारा बच्चे की सांस की नली में अटक गया था। इस वजह से दम घुटने से उसकी मौत हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना देहरादून के डोईवाला में हुई है। जहां गुरुवार शाम को छह वर्षीय बालक अतुल पुत्र राम स्नेह निवासी वीरपुर मोड बड़कोट की मौत हुई है। सूत्रों के मुताबिक छह वर्षीय बालक गुब्बारा फुलाकर उसके साथ खेल रहा था। तभी गुब्बारा उसके सांस की नली में अटक गया था। जिसमें वह बेहोश हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान अतुल (6 वर्ष ) पुत्र राम स्नेह हाल निवासी वीरपुर मोड बड़कोट व मूल निवासी लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। मृतक के पिता क्षेत्र में मजदूरी का कार्य करते हैं। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
TagsDehradunबच्चेगलेगुब्बारामौतDehradun: Childthroatballoondeath como estas जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





