उत्तराखंड

Dehradun : राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा, पिकअप गंगा में समाई, दो लोग लापता, रेस्क्यू जारी

Sarita
13 Feb 2026 11:53 AM IST
Dehradun  : राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा, पिकअप गंगा में समाई, दो लोग लापता, रेस्क्यू जारी
x
Dehradun : ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तड़के एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गंगा नदी में समा गया। घटना देवप्रयाग से पहले चिलडांग के समीप की है, जहां सुबह लगभग पांच बजे ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रहा वाहन अचानक सड़क से उतरकर सीधे नदी में जा गिरा।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस सहित एसडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक वाहन में दो लोगों के सवार होने की आशंका है, जिनकी तलाश के लिए नदी की लहरों के बीच युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
नदी के तेज बहाव के बावजूद एसडीआरएफ के गोताखोर और पुलिस के जवान मुस्तैदी से खोजबीन में जुटे हैं, हालांकि अभी तक लापता व्यक्तियों और वाहन का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस द्वारा वाहन के पंजीकरण और अन्य स्रोतों के जरिए सवार व्यक्तियों की शिनाख्त की कोशिशें की जा रही है।
Next Story