
x
Dehradun:उत्तराखंड पुलिस ने देहरादून के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में करीब साढ़े तीन लाख रुपए मूल्य की 11.29 ग्राम स्मैक जब्त करने के बाद मादक पदार्थ की तस्करी कर रही एक संदिग्ध महिला को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि सपेरा बस्ती में गश्त के दौरान स्मैक बेचते हुए गिरफ्तार की गई। महिला के कब्जे से 11.29 ग्राम अवैध स्मैक के अलावा करीब 23 हजार रुपए की नकदी भी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध महिला तस्कर की पहचान सपेरा बस्ती की रहने वाली सावली नाथ (30) के रूप में हुई है और उसके खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की धारा 8, 21, 27 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी महिला ने खुलासा किया कि यह स्मैक उसका पति आलम नाथ बरेली से खरीदकर लाया था और उसने इसमें से कुछ स्मैक 23,140 रुपए में बेची थी। पुलिस के मुताबिक, आलम नाथ की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
TagsDehradunस्मैकमहिलाsmackwomanजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





