उत्तराखंड

Dehradun:सरेआम यूनिवर्सिटी के छात्र की लात-घूसों से जमकर पिटाई

Sarita
17 Nov 2025 7:37 AM IST
Dehradun:सरेआम यूनिवर्सिटी के छात्र की लात-घूसों से जमकर पिटाई
x
Dehradun देहरादून : राजधानी देहरादून में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां यूनिवर्सिटी के छात्र की लात-घूसों से जमकर पिटाई की गई।मामले में पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया है।मिली जानकारी के अनुसार यह घटना देहरादून के क्लेमेनटाउन क्षेत्र में से सामने आई है। जहां कुछ युवकों ने यूनिवर्सिटी के छात्र की बेरहमी से पिटाई की।एसएसपी अजय सिंह ने थाना पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
आरोप में पुलिस ने ध्रुव शर्मा निवासी वसंत विहार, कृष्ण राठी निवासी क्लेमेनटाउन, वंश तोमर निवासी उत्तर प्रदेश, यश्वसी गौतम निवासी यूपी को हिरासत में लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
Next Story