उत्तराखंड

Dehradun: घर के आंगन से पालतू कुत्ते को उठा ले गया तेंदुआ

Sarita
13 Feb 2026 6:41 AM IST
Dehradun:  घर के आंगन से पालतू कुत्ते को उठा ले गया तेंदुआ
x
Dehradun देहरादून : राजधानी देहरादून में से गुलदार का आतंक मचाने की खबर सामने आई है। जहां घर के आंगन में से पालतू कुत्ते को गुलदार उठा ले गया।मिली जानकारी के अनुसार यह घटना खांडगाव में से सामने आई है। जहां निवासी भवानी देवी के घर में एक गुलदार घुस आया। घर के आंगन में से पालतू कुत्ते को उठा ले गया। घटना बुधवार देर रात हुई है। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
खांडगाव राजाजी टाइगर रिजर्व से सटा हुआ क्षेत्र है। यहां और आसपास के गांवों में पिछले कुछ समय से गुलदार की आवाजाही बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में गुलदारों की संख्या बढ़ गई है। वे आए दिन पालतू पशुओं को अपना शिकार बना रहे हैं। इससे लोगों में डर का माहौल है और जान-माल के नुकसान का खतरा बना हुआ है।
Next Story