उत्तराखंड

Dehradun: 500 किलो मिलावटी पनीर जब्त

Sarita
29 May 2025 7:49 AM IST
Dehradun: 500 किलो मिलावटी पनीर जब्त
x
Dehradun देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, चेकिंग के दौरान टीम ने एक कार से 500 किलो मिलावटी पनीर जब्त किया है। जिसे बेहद अस्वच्छ तरीके से प्लास्टिक की थैलियों में ढककर खुले में ले जाया जा रहा था। बताया गया कि मिलावटी पनीर आम लोगों की सेहत के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।
आपको बता दें कि देहरादून खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी मनीष सयाना ने टीम के साथ भंडारी बाग क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया था। मौके पर स्थानीय पुलिस भी मौजूद थी। इसी दौरान एक कार संदिग्ध हालत में दिखाई दी। कार को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान कार की डिग्गी से करीब 500 किलो मिलावटी पनीर बरामद हुआ। जिसे बेहद अस्वच्छ तरीके से रखा गया था। मौके पर पनीर की जांच में पाया गया कि यह मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त है।
Next Story