उत्तराखंड

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, हत्या की जांच जारी

Admin Delhi 1
21 Sep 2022 3:11 PM GMT
संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, हत्या की जांच जारी
x

सिटी क्राइम न्यूज़: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। युवक नशे का आदी बताया जा रहा है। ग्राम लखनपुर निवासी गौरव पुत्र स्व.विजय सिंह मंगलवार की रात से घर से गायब था। बुधवार सुबह बेरिया दौलत मोटर मार्ग पर पुलिया के नीचे वह बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि गौरव के सिर पर चोटें के निशान हैं। उन्होंने हत्या की आशंका जताई।

Next Story