
x
Dehradun देहरादून: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शनिवार को भारत की उन्नति शर्मा ने तीसरे स्थान के प्ले-ऑफ मुकाबले में साउथ अफ्रीका की स्काई नोस्टर को शिकस्त देकर महिलाओं के 63 किग्रा जूडो इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। बेटी की इस उपलब्धि के बाद देहरादून में जश्न का माहौल है। उन्नति की मां ममता शर्मा ने 'आईएएनएस' से कहा, "मुझे बहुत खुशी है। हमारी बेटी की तरह ही सभी बच्चे सफलता हासिल करें। हर बेटी सफल बने और देश का नाम रोशन करे। उन्नति ने जो भी करना चाहा, हमने उन्हें सपोर्ट किया। पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं। उन्नति बचपन से लड़कों के साथ खेलती थीं। हमें शुरुआत से ही लगता था कि एक दिन जरूर नाम रोशन करेंगी।"
उन्नति की बहन रिया ने कहा, "मुझे बहुत गर्व है और मेरे माता-पिता को भी बहुत गर्व है। हम सभी को उन पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है क्योंकि इसमें लगभग 33 देशों ने हिस्सा लिया था। अपने देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीतना एक बहुत बड़ी कामयाबी है। उन्होंने इस मेडल के लिए काफी मेहनत की है। एक एथलीट मेडल जीतने के लिए काफी मेहनत करता है। हमें गर्व है कि उन्नति ने उत्तराखंड के साथ पूरे देश का नाम रोशन किया है। उन्नति पढ़ाई में काफी अच्छी रही हैं। 12वीं क्लास में उनके शानदार नंबर आए थे। उन्होंने खेल के साथ पढ़ाई पर भी ध्यान दिया। खेलों से भी काफी कुछ हासिल किया जा सकता है।"
अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए उन्नति ने 'राउंड ऑफ 16' में एस्वातिनी की लमुलेला मगागुला को महज 1 मिनट 39 सेकंड में मात दी। इसके बाद उन्होंने ने क्वार्टर फाइनल में भी न्यूजीलैंड की कोना क्रिस्टी के खिलाफ संयमित प्रदर्शन करते हुए अपनी लय बनाए रखी। उन्नति ने सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए एक निर्णायक वाजा-अरी के साथ मुकाबला जीतने से पहले एक यूको हासिल किया। फाइनल में जगह बनाने की उनकी कोशिश सेमीफाइनल में हार के साथ खत्म हो गई, लेकिन इस झटके से उनके हौसले पर कोई असर नहीं पड़ा। ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले के लिए मैट पर लौटीं उन्नति ने आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका की स्काई नोस्टर को हराया और पोडियम पर जगह बनाई।
25 मार्च 2003 को जन्मीं उत्तराखंड की जूडोका ने इस खेल में लगातार तरक्की की है। उनका सफर एक स्थानीय ट्रेनिंग सेंटर में वजन कम करने के साधारण मकसद से शुरू हुआ था। दो साल तक बुनियादी बातें सीखने और शुरुआती दौर में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद, उनके खेल को देखकर परिवार ने 2019 में जूडो को करियर के तौर पर अपनाने में उनका साथ देने का फैसला किया।
तभी से, उन्नति ने नेशनल गेम्स में उत्तराखंड का शानदार प्रतिनिधित्व किया है और वह भारत की जूनियर और सीनियर इंटरनेशनल टीमों की नियमित सदस्य रही हैं। उन्होंने लगातार शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं, जिसमें 2026 डकार अफ्रीका ओपन में गोल्ड और 2025 हांगकांग एशिया ओपन में ब्रॉन्ज मेडल जीतना शामिल है। उन्होंने 2023 मकाऊ जूनियर एशियन ओपन में भी गोल्ड मेडल जीता और 2025 ताइपे एशियन ओपन तथा 2023 जूनियर एशियन चैंपियनशिप में टॉप-सात में जगह बनाई थी।
Tagsउन्नति शर्माकॉमनवेल्थ गेम्स 2026जूडोकांस्य पदकदेहरादूनभारतउत्तराखंडस्काई नोस्टरमहिला जूडोखेल समाचारUnnati SharmaCommonwealth Games 2026JudoBronze medalDehradunIndiaUttarakhandSky NosterWomen's JudoSports Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





