
x
दिल्ली से बांग्लादेश को देंगी बड़ा संदेश
Delhi दिल्ली। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना सत्ता से हटने के लगभग दो वर्ष बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से मीडिया और लोगों को संबोधित करेंगी। उनका वर्चुअल संबोधन 5 अगस्त को नई दिल्ली से आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में होगा। माना जा रहा है कि इस दौरान वह अपने राजनीतिक भविष्य, बांग्लादेश वापसी की संभावनाओं और आगे की रणनीति पर महत्वपूर्ण बातें रख सकती हैं।
यह कार्यक्रम फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब ऑफ साउथ एशिया (FCC South Asia) की ओर से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम 5 अगस्त 2026 को शाम 6 बजे से 7:30 बजे तक नई दिल्ली के मथुरा रोड स्थित सर मार्क टली ऑडिटोरियम में होगा। इसका सीधा प्रसारण सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी किया जाएगा।
यह आयोजन ऐसे दिन हो रहा है, जब 5 अगस्त 2024 को छात्र आंदोलन के बाद शेख हसीना का लगभग 15 वर्षों का शासन समाप्त हुआ था और उन्हें बांग्लादेश छोड़कर भारत आना पड़ा था। तब से वह सार्वजनिक कार्यक्रमों और मीडिया से लगभग दूर रही हैं। ऐसे में यह उनका पहला बड़ा सार्वजनिक संबोधन माना जा रहा है।
कार्यक्रम में शेख हसीना के साथ उनके बेटे एवं पूर्व आईटी सलाहकार सजीब वाजेद जॉय, बांग्लादेश के पूर्व शिक्षा मंत्री मोहिबुल हसन चौधरी नौफेल, पूर्व क्रिकेटर एवं पूर्व सांसद शाकिब अल हसन तथा बांग्लादेश मानवाधिकार वॉच के महासचिव मोहम्मद अली सिद्दीकी भी शामिल होंगे।
विशेषज्ञों का मानना है कि बांग्लादेश की बदली हुई राजनीतिक परिस्थितियों के बीच शेख हसीना का यह संबोधन भविष्य की राजनीति पर असर डाल सकता है। हालांकि, उनके संभावित राजनीतिक फैसलों को लेकर आधिकारिक तौर पर अभी कोई घोषणा नहीं की गई है।
Tagsशेख हसीनाबांग्लादेशनई दिल्लीFCC South Asiaवर्चुअल संबोधनसजीब वाजेद जॉयशाकिब अल हसनबांग्लादेश राजनीतिअवामी लीग5 अगस्त 2026Sheikh HasinaBangladeshNew DelhiVirtual AddressSajeeb Wazed JoyShakib Al HasanBangladesh PoliticsAwami LeagueAugust 52026जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





