उत्तराखंड
Chardham Yatra को लेकर सीएम धामी की बैठक, अधिकारियों को दिए जरुरी दिशा-निर्देश
Tara Tandi
10 March 2025 7:44 PM IST

x
Uttarakhand उत्तराखंड: आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में बैठक ली. इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा शुरू होने से पहले यात्रा से सबंधित सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं. साथ ही यात्राकाल के दौरान यातायात प्रबंधन और यात्रा मार्गों पर पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाए.
चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए आगे की योजना पर किया जाए काम : CM
सीएम धामी ने बैठक में कहा कि उत्तराखंड की चारधाम यात्रा पर देश और दुनिया की नजर रहती है. यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए हर स्तर पर कार्य किये जाएं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पिछले साल की यात्रा में आई चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए आगे की योजना पर कार्य करने के निर्देश दिए. सीएम ने कहा कि चारधाम यात्रा मार्गों में श्रद्धालुओं के लिए हेल्थ स्क्रीनिंग टैस्ट की व्यवस्था की जाए. साथ ही पशुपालन विभाग समय-समय पर घोड़े-खच्चरों का स्वास्थ्य परीक्षण भी करें. इसके अलावा यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के लिए पर्याप्त संख्या में गर्म पानी और चारे की व्यवस्था उपलब्ध रहे.
यात्रा मार्गों पर की जाए पिंक टॉयलेट की व्यवस्था
सीएम धामी ने अधिकारियों से कहा कि यात्रा शुरू होने से पहले संकरे मार्गों का चौड़ीकरण और जिन स्थानों पर सड़क निर्माण से सबंधित कार्य चल रहे हैं, उन्हें पूरा किया जाए. यह सुनिश्चित किया जाए कि यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं को अनावश्यक रूप से रूकना न पड़े. साथ ही यातायात प्रबंधन की दृष्टि से रोकना भी पड़े, तो उन्हें सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि विजिलेंस द्वारा हेलिकाप्टर टिकटों की काला बाजारी रोकने के लिए सतर्क होकर निगरानी की जाए. यात्रा मार्गों पर शौचालयों की व्यवस्था के साथ पिंक टॉयलेट की भी पर्याप्त व्यवस्था की जाए.
अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि मार्च में विभागीय सचिव और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करें. सीएम ने राज्य में ग्रीन चारधाम यात्रा की शुरूआत करने के साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का चारधाम यात्रा के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए. सीएम ने कहा यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्गों की पर्याप्त व्यवस्था की जाए. चारधाम यात्रा मार्ग पर मोबाइल कनेक्टिविटी, संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक संसाधनों और ड्रोन से निगरानी की व्यवस्था की जाए. साथ ही सीएम धामी ने चारधाम यात्रा के दृष्टिगत हेल्पलाइन नम्बर भी जारी करने के निर्देश दिए हैं.
मौसम के रियल टाइम अपडेट सिस्टम को किया जाए मजबूत : CM
सीएम ने अधिकारीयों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मौसम के रियल टाइम अपडेट सिस्टम को मजबूत बनाया जाए. इस अवसर पर सीएम ने यात्रा मार्ग से जुड़े जिलों के डीएम से यात्रा मार्ग से जुड़ी विभिन्न तैयारियों की जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि शीतकाल यात्रा के स्थलों का मास्टर प्लान तैयार किया जाए. इनके आसपास के क्षेत्रों को भी विकसित किया जाए. इसके अलावा गंगोत्री और यमुनोत्री के मास्टर प्लान पर भी कार्य किया जाए. सीएम ने बैठक में 2026 में होने वाली नंदा राजजात और 2027 के कुंभ के लिए भी अभी से तैयारी करने के निर्देश दिए हैं.
TagsChardham Yatraसीएम धामी बैठकअधिकारियों जरुरी दिशा-निर्देशCM Dhami meetingnecessary guidelines for officialsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





